Home Sports रोहित भी नहीं चाहते स्‍टार्क से हो सूर्यकुमार यादव का सामन! नंबर-4 पर केएल राहुल के खेलने की क्‍या है असली वजह?

रोहित भी नहीं चाहते स्‍टार्क से हो सूर्यकुमार यादव का सामन! नंबर-4 पर केएल राहुल के खेलने की क्‍या है असली वजह?

0
रोहित भी नहीं चाहते स्‍टार्क से हो सूर्यकुमार यादव का सामन! नंबर-4 पर केएल राहुल के खेलने की क्‍या है असली वजह?

[ad_1]

नई दिल्‍ली. पहले दो वनडे में फ्लॉप रहे टी20 के सुपर स्‍टार बैटर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar yadav) से उम्‍मीद है कि वो चेन्‍नई में रनों के सूखे को खत्‍म करेंगे. पहले दो मैचों के दौरान सूर्या अपना खाता तक नहीं खोल पाए. पहले मुंबई वनडे में और फिर विशाखापत्‍तनम में सूर्यकुमार यादव शून्‍य पर आउट हुए. मिशेल स्‍टार्क (Mitchell Starc) के ओवर की पहली ही गेंद पर सूर्या एलबीडब्‍ल्‍यू आउट हुए. अबतक सूर्या को इस फॉर्मेट में नंबर-4 पर मौका दिया जा रहा है लेकिन चेन्‍नई में वो अपने रेगुलर स्थान पर बैटिंग के लिए नहीं आए. केएल राहुल को चौथे स्‍थान पर बैटिंग के लिए प्रमोट किया गया.

सूर्यकुमार यादव को नंबर-4 पर नहीं भेजे जाने की वजह तो केवल कप्‍तान रोहित शर्मा और मुख्‍य कोच राहुल द्रविड़ ही बता सकते हैं. हालांकि फैन्‍स के मन में अलग ही तरह के सवाल चल रहे हैं. कुछ फैन्‍स का कहना है कि यह एक सही फैसला है. सूर्या निचले क्रम में ज्‍यादा घातक साबित हो सकते हैं. वहीं, ऐसे भी फैन्‍स हैं जो यह सोचते हैं कि सूर्या और मिचेल स्‍टार्क का आमना-सामना होने से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है.

रोहित शर्मा की टीम का बैटर! बनना चाहता था बॉलर, बन गया भरोसेमंद बल्लेबाज, भारत को बनाएगा टेस्‍ट चैंपियन!

10वीं में 2 बार फेल, सरकारी नौकरी का कॉल लेटर फाड़ा, क्रिकेट में चमके, धोनी जैसी है ऑलराउंडर की स्‍टोरी

केएल राहुल जब बैटिंग के लिए आए तब भारत का स्‍कोर दो विकेट के नुकसान पर 77 रन था. मिशेल स्‍टार्क तबतक 10 में से अपने चार ओवर डाल चुके थे. ऐसे में जरूरत इस बात की है कि मैच को अंत तक लेकर जाया जाए और स्‍कोरबोर्ड को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जाए. ऐसे में हिटमैन ने केएल राहुल पर भरोसा जताया.

यह भी संभव है कि रोहित को लगता है कि मैच की कंडीशन फिलहाल सूर्याकुमार यादव को सूट नहीं करती हैं. ऐसे में भारत का स्‍कोर जब ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍कोर के करीब पहुंच जाएगा तब सूर्या अपने 360 डिग्री खेल से टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. तब शायद स्‍टार्क भी अपने अंतिम ओवर डाल रहे होंगे. यही वो वक्‍त हो सकता है जब सूर्या स्‍टार्क के खिलाफ भी रनों का अंबार लगा सकते हैं.

Tags: IND vs AUS, India vs Australia, KL Rahul, Rohit sharma, Suryakumar Yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here