[ad_1]

जॉन विक 4
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
जॉन विक 4
कलाकार
कियानू रीव्स
,
डॉनी येन
,
बिल स्कार्सगार्ड
,
लॉरेंस फिशबर्न
,
हिरोयुकी सनाडा
,
शैमियर एंडरसन
,
रीना सावायामा
,
स्कॉट एडकिंस
,
इयान मैकशेन
और
स्वर्गीय लैंस रेडिक
लेखक
शे हैटेन
और
माइकल फिंच (डेरेक कोल्स्टाड रचित किरदारों पर आधारित)
निर्देशक
चैड स्टाहेल्स्की
निर्माता
बेसिल इवानयिक
,
एरिका ली
और
चैड स्टाहेल्स्की
रिलीज डेट
24 मार्च 2023
किसी फिल्म का टिकट खिड़की पर चलना, न चलना अब बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करने लगा है कि फिल्म की रिलीज से पहले उसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता कितनी है, और फिल्म की इस लिहाज से एडवांस बुकिंग कैसी है? एक्शन फिल्म सीरीज ‘जॉन विक’ की चौथी कड़ी इस मायने में भारतीय सिनेमा को भविष्य की दिशा दिखा सकती है। एक्शन फिल्मों का कारोबार दुनिया भर में लगातार बढ़ता जा रहा है। हिंदी में रिलीज हालिया फिल्म ‘पठान’ की कामयाबी भी ये साबित करती है कि कोरोना काल के अवसाद में जीते रहे दर्शक अब बड़े परदे पर बड़े धमाके होते देखना चाहते हैं बशर्ते इन कहानियों का नायक उनका अपना पसंदीदा चेहरा हो और एक्शन दृश्यों में ताजगी हो। फिल्म ‘जॉन विक 4’ अपने लक्षित दर्शकों की इस कसौटी पर खरी उतरती है। वीडियो गेम्स जैसे हिंसक दृश्यों से भरपूर ये फिल्म युवाओं की इस महीने की सबसे पसंदीदा फिल्म रिलीज से पहले रही है और आश्चर्य नहीं होना चाहिए अगर फिल्म ‘जॉन विक 4’ भारत में अब तक रिलीज इसकी पहले की सभी कड़ियों को मिलाकर हुआ पूरा कारोबार इस बार पहले हफ्ते में पार कर जाए।
[ad_2]
Source link