Home Sports जब सचिन तेंदुलकर ने गेंद से उड़ाया था गर्दा, बल्ले से रहे फ्लॉप, फिर भी बने थे मैन ऑफ द मैच

जब सचिन तेंदुलकर ने गेंद से उड़ाया था गर्दा, बल्ले से रहे फ्लॉप, फिर भी बने थे मैन ऑफ द मैच

0
जब सचिन तेंदुलकर ने गेंद से उड़ाया था गर्दा, बल्ले से रहे फ्लॉप, फिर भी बने थे मैन ऑफ द मैच

[ad_1]

हाइलाइट्स

सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक बनाए हैं.
चिन ने बतौर गेंदबाज क्रिकेट की शुरुआत की थी.

नई दिल्ली. दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए हैं. उनके कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी हैं जो अभी तक कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ सका है. उनमें से एक रिकॉर्ड इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतकों का भी है. इस रिकॉर्ड के कारण उन्हें क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है. बल्लेबाजी में मास्टर ब्लास्टर के कई किस्से सभी ने सुने हैं. लेकिन गेंद से भी विरोधी टीम को पस्त करने की क्षमता सचिन तेंदुलकर में हुआ करती थी.

आज हम आपको एक मैच का किस्सा बताने जा रहे हैं जहां सचिन बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके थे. लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ा दिए थे. सचिन ने बतौर गेंदबाज ही क्रिकेट में कदम रखे थे लेकिन कोच की सलाह पर उन्होंने बल्लेबाजी पर अधिक फोकस करना शुरू कर दिया. नतीजन वह दुनिया के महान बल्लेबाज बन गए. साल 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सचिन तेंदुलकर ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया था.

माइकल बेवन, स्टीव वॉ को भेजा पवेलियन

मामला सुलझा! पाकिस्तान में ही खेला जाएगा Asia Cup 2023, भारत भी लेगा टूर्नामेंट में हिस्सा: रिपोर्ट में दावा

भारत ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने 309 रन का टारगेट रखा था. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत दमदार थी. कंगारू टीम ने 202 रन पर अपने बल्लेबाजों को खोया था. तभी कप्तान ने सचिन के हाथों गेंद थमा दी. बल्लेबाजी में वह महज 8 रन पर आउट हुए थे. लेकिन उन्होंने गेंदबाजी से कहर ढाया और 5 विकेट अपने नाम कर लिए. एक समय ऐसा भी था जब वह हैट्रिक पर भी थे. उनके इस स्पैल में माइकल बेवन और स्टीव वॉ जैसे दिग्गजों के विकेट भी शामिल थे. मास्टर ब्लास्टर को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से भी नवाजा गया था.

Tags: India vs Australia, Sachin tendulkar, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here