Home Breaking News Supreme Court: सीबीआई, ईडी के दुरुपयोग का आरोप, 14 पार्टियों की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सीबीआई, ईडी के दुरुपयोग का आरोप, 14 पार्टियों की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

0
Supreme Court: सीबीआई, ईडी के दुरुपयोग का आरोप, 14 पार्टियों की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

[ad_1]

सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई, ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट आगामी पांच अप्रैल को सुनवाई करेगा। बता दें कि 14 राजनीतिक पार्टियों ने इसे लेकर याचिका दायर की थी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी की प्रवष्टियों को नोटिस करते हुए याचिका पर सुनवाई के लिए पांच अप्रैल की तारीख तय की है। बता दें कि याचिका दाखिल करने वाली राजनीतिक पार्टियों में डीएमके, भारत राष्ट्र समिति, तृणमूल कांग्रेस भी शामिल हैं। 

याचिका में राजनीतिक पार्टियों ने की ये मांग

याचिका में मांग की गई है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों जैसे सीबीआई और ईडी द्वारा गिरफ्तारी के लिए गाइडलाइंस जारी करने की मांग की है। सिंघवी ने कहा कि 95 प्रतिशत मामले विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं। हम चाहते हैं कि गिरफ्तारी से पहले और गिरफ्तारी के बाद के लिए गाइडलाइंस जारी की जाएं। पीठ में जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला भी शामिल थे। 

ये भी पढ़ें- Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- भ्रष्टाचार के आरोपी को भी अदालत में आने का अधिकार, कानून अपना काम करेगा

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here