Home Breaking News Kerala: बुजुर्ग दंपति के हत्यारे को 10 साल बाद मिली सजा, भतीजे ने पैसे के लिए दिया था वारदात को अंजाम

Kerala: बुजुर्ग दंपति के हत्यारे को 10 साल बाद मिली सजा, भतीजे ने पैसे के लिए दिया था वारदात को अंजाम

0
Kerala: बुजुर्ग दंपति के हत्यारे को 10 साल बाद मिली सजा, भतीजे ने पैसे के लिए दिया था वारदात को अंजाम

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल में कोट्टायम की एक सत्र अदालत ने पझायिडोम में एक बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई। घटना 28 सितंबर 2013 को हुई थी। जब आरोपी अरुण शशी ने थंकम्मा (68) और उसके पति भास्करन नायर (71) की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी थी, वह उनके घर में चोरी के इरादे से घुसा था। 

भाई के बेटे ने दिया वारदात को अंजाम

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी अरुण थंकम्मा के भाई का बेटा है। अदालत ने मौत की सजा सुनाते हुए कहा कि दोषी पर बुजुर्ग दंपति की देखभाल करने की जिम्मेदारी थी, क्योंकि उनकी बेटियां विदेश में थीं, अदालत ने कहा कि उसने एक नृशंस हत्या की जिसे उचित नहीं ठहराया जा सकता।

हथौड़े से बेरहमी से कर दी हत्या

अतिरिक्त अभियोजक के जितेश ने कहा कि दोषी दंपति के घर पहुंचा और नायर और उसकी पत्नी पर हथौड़े से बेरहमी से हमला किया। उन्होंने कहा कि शशि को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद हत्या में उसकी भूमिका का खुलासा हुआ।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here