[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय फैंस इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं. लेकिन अब इस इंतजार को खत्म होने में महज 5 दिन का समय बचा हुआ है. 31 मार्च को आईपीएल का आगाज हो जाएगा. उससे पहले सभी खिलाड़ी अपनी टीमों के कैंप में शामिल हो चुके हैं. इस बीच रॉजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को भी मिलते देखा गया. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना योगदान देने को तैयार हैं. दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से मुलाकात की और दोनों के बीच एक प्यारी झप्पी भी देखने को मिली. फ्रेंचाइजी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर रील को शेयर किया गया है जिसमें सैमसन और चहल गले लगते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, इस वीडियो के बैकग्राउंड में शाहरुख खान और सलमान खान की मशहूर फिल्म करन-अर्जुन का गाना चल रहा है. जिसके बाद इस रील पर फैंस ने खूब सारा प्यार लुटाया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, Rajasthan Royals, Sanju Samson, Yuzvendra Chahal
FIRST PUBLISHED : March 25, 2023, 15:56 IST
[ad_2]
Source link