[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के फैन दुनियाभर में फैले हुए हैं. फैंस को कोहली से जुड़ी हर चीज पसंद है. विराट मैदान में ही अपनी पारियों से फैंस का दिल जीत ही लेते हैं. साथ ही मैदान के बाहर अपनी शरारतों से भी मशहूर हैं. कई बार मैदान में ही उन्हें डांस करते हुए देखा गया है. वहीं, पार्टी में उनके डांस के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं. अब विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने उनकी कुछ आदतों का राज खोल दिए है.
विराट कोहली और अनुष्का भारतीय खेल सम्मान के रेड कॉर्पेट में शामिल हुए. जहां उन्होंने एक दिलचस्प रैपिड फायर राउंड में भाग लिया. जिसके बाद पत्नी अनुष्का ने एक-एक कर विराट के राज खोल दिए. उसमें से एक सवाल विराट कोहली के डांस को लेकर भी था. जिससे बचने की कोहली ने कोशिश भी की लेकिन अनुष्का ने उन्हें बात से पीछे नहीं हटने दिया. अंत में कोहली ने स्वीकार किया कि वह पुराने दिनों में एक-दो ड्रिंक करने के बाद ऐसा करते थे.
मैं अब नहीं पीता- विराट कोहली
केकेआर का कप्तान नहीं है हीरो से कम, फ्रेंचाइजी ने बनाया फिल्म का ट्रेलर! वीडियो हुआ वायरल
विराट कोहली ने अपने पुराने दिनों की कहानी सुनाई, ‘मैं अब और नहीं पीता, लेकिन पहले के दिनों में पार्टी में जाने के बाद अगर दो ड्रिंक हो गईं तो ऐसा करता था. दो-तीन ड्रिंक के बाद मुझे परवाह नहीं होती.’ इसके अलावा विराट कोहली से और भी सवाल किए गए. जिसमें उन्होंने यह बताया कि वह अनुष्का को सरप्राइज नहीं दे पाते हैं. विराट और अनुष्का ने यह भी बताया कि वह सोशल से ज्यादा एक फैमिली की तरह लाइफ जीना पसंद करते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Anushka sharma, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : March 27, 2023, 20:02 IST
[ad_2]
Source link