[ad_1]

Om Birla
– फोटो : Amar Ujala
संसद के बजट सत्र के बचे वक्त के लिए विपक्षी दलों ने नई रणनीति बनाई है। सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी दल सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। कांग्रेस सांसदों की बैठक में इससे जुड़ा प्रस्ताव रखा गया था। कांग्रेस इस संबंध में अन्य विपक्षी दलों से बात कर रही है।
यह भी पढ़ें- Maharashtra Politics:’सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं, तो MVA छोड़ क्यों नहीं देते?’ बावनकुले की उद्धव को सलाह
इससे पहले राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर एक-समान विचारधारा वाले दलों के विपक्ष के नेताओं की बैठक हुई थी। इस बैठक में तृणमूल समेत बाकी दल तो शामिल हुए, लेकिन उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने इसका बहिष्कार किया था। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थीं।
[ad_2]
Source link