[ad_1]

ममता बनर्जी
– फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को देश के सभी राजनीतिक दलों से भाजपा का डटकर मुकाबला करने की अपील की। ममता ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी दलों को एकजुट होकर लड़ना होगा। हमें भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। राज्य के प्रति केंद्र सरकार के कथित भेदभावपूर्ण रवैये के विरोध में कोलकाता में दो दिवसीय धरना शुरू करने वाली तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने भाजपा को दुशासन करार दिया। उन्होंने कहा कि इसने एलआईसी और एसबीआई को बेचकर देश को बर्बाद कर दिया है।
वॉशिंग मशीन बनी चर्चा का विषय
धरने के दौरान मंच पर एक वॉशिंग मशीन भी रखी गई थी। इस पर भाजपा लिखा हुआ था। ममता ने सांकेतिक रूप से इसमें काले कपड़े धुलने के डाले और सफेद कपड़े बाहर निकाले। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों को लेकर भी सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की वॉशिंग मशीन में सभी साफ-सुथरे हो जाते हैं।
देश के नागरिकों और भाजपा के बीच की लड़ाई होगी: सीएम
ममता बनर्जी ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी सभी धर्मों के लोगों को भारतीय लोकतंत्र को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2024 के संसदीय चुनाव में देश के नागरिकों और भाजपा के बीच की लड़ाई होगी। भारत में हर राजनीतिक दल को इस भाजपा सरकार को हटाने के लिए एकजुट होना चाहिए। ‘दुशासन’ भाजपा को हटाओ और देश के आम आदमी, भारतीय लोकतंत्र को बचाओ।
[ad_2]
Source link