[ad_1]
Lucknow Super Giants: लोकेश राहुल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे सफल बल्लेबाजों में एक हैं, लेकिन आगामी सीजन में उनकी बल्लेबाजी के साथ एक बार फिर से कप्तानी कौशल की परीक्षा होगी. लोकेश राहुल की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पिछले साल लीग के अपने शुरुआती सीजन में प्लेऑफ में पहुंची थी. टीम हालांकि फाइनल में जगह नहीं बना सकी थी. टेस्ट टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर होने के साथ ही राहुल से सभी प्रारूपों में उप-कप्तानी छीन ली गई. बीसीसीआई के सालाना सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उन्हें पहले के मुकाबले नीचे की श्रेणी में खिसका दिया गया. ऐसे में राहुल के सामने न केवल बल्ले से बल्कि कप्तान के तौर पर भी खुद को साबित करने की चुनौती होगी. राहुल ने इससे पहले पंजाब किंग्स का भी नेतृत्व किया है, लेकिन तब टीम का अभियान निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ था.
[ad_2]
Source link