[ad_1]

अमृतपाल सिंह और सिमरनजीत मान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
18 मार्च से पुलिस को छका रहे खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के बारे में किसी को पता नहीं कि वह कहां है। फरार होने के कुछ दिन बाद उसके कई फोटो वायरल हुए। इसके बाद दो वीडियो और एक ऑडियो… पुलिस के पास सब कुछ है, नहीं है तो बस अमृतपाल।
पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे अमृतपाल के नेपाल भागने की खबरों ने खूब चर्चा पकड़ी लेकिन उसने खुद वीडियो में इससे इनकार कर दिया। अब अमृतपाल के जुड़ा एक बयान चर्चा में आ गया है।
संगरूर के सांसद सिमरनजीत मान ने अमृतपाल को सलाह दी है कि वह रावी दरिया पार करे और पाकिस्तान भाग जाए। एक इंटरव्यू के दौरान मान ने कहा कि अमृतपाल का सरेंडर भी नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: ज्ञानी हरप्रीत बोले- भगवंत मान के बच्चों को निशाना बनाना बेवकूफी, दूतावासों पर प्रदर्शन भी गलत
मान का ये बयान ऐसे समय में आया है जब अमृतपाल कह रहा है कि मैं पूरी तरह आजाद हूं। भगोड़ा नहीं हूं। गुरुवार को जारी एक वीडियो में उसने कहा कि जल्द ही संगत के सामने आऊंगा। मैंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मांग की है कि श्री अकाल तख्त से श्री दमदमा साहिब तक खालसा वहीर निकाली जाए। साथ ही बैसाखी वाले दिन सरबत खालसा बुलाया जाए। केश कत्ल करने के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं। इससे पहले उसने एक ऑडियो भी जारी किया।
[ad_2]
Source link