Home Sports VIDEO: सचिन तेंदुलकर ने जब थामी गेंद, ‘जादुई गुगली’ डालकर उड़ाए पाकिस्तान बैटर के होश, उड़ गया स्टंप

VIDEO: सचिन तेंदुलकर ने जब थामी गेंद, ‘जादुई गुगली’ डालकर उड़ाए पाकिस्तान बैटर के होश, उड़ गया स्टंप

0
VIDEO: सचिन तेंदुलकर ने जब थामी गेंद, ‘जादुई गुगली’ डालकर उड़ाए पाकिस्तान बैटर के होश, उड़ गया स्टंप

[ad_1]

हाइलाइट्स

सचिन तेंदुलकर ने इस टेस्ट मैच में 1 विकेट लिया था.
तेंदुलकर ने इस मैच में नाबाद 194 रनों की पारी खेली थी.

नई दिल्ली. सचिन तेंदुलकर की बैटिंग का फैन हर कोई रहा है. मास्टर ब्लास्टर ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं. सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाए हैं, जिसे किसी भी खिलाड़ी के लिए तोड़ना बहुत मुश्किल है. इसके अलावा भी सचिन तेंदुलकर ने बैटिंग में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने बॉलिंग भी की है और विकेट भी झटके हैं. सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में टेस्ट क्रिकेट में 46 और वनडे मैचों में 154 और टी20 इंटरनेशनल में 1 विकेट हासिल किया है. सचिन के इन विकेटों में से पाकिस्तान के मोइन खान का विकेट काफी यादगार रहा है.

2004 में भारत के पाकिस्तान दौरे के दौरान सचिन तेंदुलकर द्वारा मोइन खान को आउट करना सबसे चर्चित घटनाओं में से एक थी. मुल्तान टेस्ट के तीसरे दिन के खेल की अंतिम गेंद पर सचिन तेंदुलकर की शानदार गुगली ने टीम के साथियों, क्रिकेट विशेषज्ञों और फैन्स को आश्चर्यचकित कर दिया था. रावलपिंडी में खेले गए तीसरे मैच में टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज जीती थी. इस टेस्ट मैच में राहुल द्रविड़ ने टॉस जीता था. वीरेंद्र सहवान ने 309 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. यह टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा पहला तिहरा शतक था.
RCB की मिस्ट्री गर्ल याद है आपको, IPL 2019 में हुई थी वायरल, देखें कितना बदल गया लुक

मैच के दूसरे दिन राहुल द्रविड़ उस वक्त विवाद से घिर गए थे, जब उन्होंने 5 विकेट के नुकसान पर 675 रन होने पर भारतीय पारी घोषित कर दी थी. विवाद इसलिए हुआ था, क्योंकि जब पारी घोषित की गई थी, उस वक्त सचिन 194 रनों पर खेल रहे थे. दूसरे दिन के खेल के अंत पर पाकिस्तान ने बिना की विकेट गंवाए 42 रन बना लिए थे. मैच के अगले दिन पाकिस्तान ने आक्रामक बल्लेबाजी की और फॉलोऑन से बचने के लिए काफी संघर्ष भी किया. यासिर अहमद ने 91 रन बनाए और कप्तान इंजमाम उल हक ने 77 रन. भारतीय गेंदबाजों ने 5 विकेट निकाले. जब सचिन तेंदुलकर बॉलिंग के लिए आए तो यह दिन के खेल की अंतिम गेंद थी और इसे मोइन खान को खेलना था.

इस वक्त पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 364 रन था. नॉन स्ट्राइक एंड पर खेल थे. भारत को इस साझेदारी को तोड़ने की सख्त जरूरत थी. इस दौरान सचिन तेंदुलकर और मोइन खान के बीच कुछ बातों का आदान-प्रदान हुआ. सचिन तेंदुलकर ने कहा, ”मैं पहले भी आउट कर चुका हूं, आज भी मैं इसको आउट करूंगा.” इसके जवाब में मोइन खान ने कहा, ”आज मैं तुझे छक्का मारूंगा.” सचिन तेंदुलकर ने कहा, ”चलो, मार के दिखाओ.”

पिता पीटते थे बेल्ट से, बहनें लगाती थी जख्मों पर मरहम, दिल्ली कैपिटल्स के पेसर ने खोला राज

सचिन तेंदुलकर ने बॉल डाली. मोइन खान गुगली के लिए तैयार नहीं थे. गेंद ने सीधे लेग स्टंप को हिट किया. कंफ्यूज मोइन खान क्रीज पर खड़े रहे. सचिन तेंदुलकर ने इस विकेट का शानदार सेलिब्रेशन मनाया. देखने वाले सभी लोग सचिन तेंदुलकर की इस जादुई गेंद से हैरान थे. इस मैच को भारत ने पारी और 52 रनों से जीत लिया था.

” isDesktop=”true” id=”5716153″ >

बता दें कि सचिन तेंदुलकर कभी तेज गेंदबाज बनना चाहते थे. 1987 में वह एमआरएफ पेस फाउंडेशन भी गए थे, लेकिन डेनिनस लिली ने कम लंबाई के कारण उन्हें रिजेक्ट कर दिया था. डेनिस लिली ने सचिन को कहा था कि वह अपनी बल्लेबाजी पर ही ध्यान दें. हालांकि, सचिन ने बल्लेबाजी के साथ-साथ बाद में ऑफ-ब्रेक और लेग-ब्रेक को भी अपने खेल में शामिल किया.

Tags: India Vs Pakistan, Sachin tendulkar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here