Home Breaking News US Tornadoes: अमेरिका में फिर विनाशकारी तूफान और बवंडर ने मचाई तबाही, सात लोगों की मौत, दर्जनों घायल

US Tornadoes: अमेरिका में फिर विनाशकारी तूफान और बवंडर ने मचाई तबाही, सात लोगों की मौत, दर्जनों घायल

0
US Tornadoes: अमेरिका में फिर विनाशकारी तूफान और बवंडर ने मचाई तबाही, सात लोगों की मौत, दर्जनों घायल

[ad_1]

US: 7 killed, dozens hospitalized as tornadoes tear through Arkansas and Illinois

अमेरिका में तेज आंधी और तूफान
– फोटो : मिसिसिपी में तेज आंधी और तूफान

विस्तार

अमेरिका में एक बार फिर विनाशकारी तूफान और बवंडर ने अपना कहर बरपाया है। यहां शुक्रवार और शनिवार तड़के आए भयंकर बवंडर से सात लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं कई अन्य घायल भी हो गए। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के अरकंसास, इलिनोइस में बवंडर ने जमकर तबाही मचाई। अमेरिकी मौसम राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार दक्षिणी अमेरिका के अरकंसास राज्य के कई हिस्से में इस बवंडर में हवा की गति इतनी तेज थी कि 18 पहिए वाले वाहन भी हवा में उड़ने लगे।

 न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इस बवंडर ने व्यवसायों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है। इसमें बताया गया है कि खराब मौसम को देखते हुए अरकंसास के राज्यपाल ने शुक्रवार दोपहर आपातकाल की घोषणा कर दी थी। साथ ही मिसौरी में आपातकाल की स्थिति भी घोषित की गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि बवंडर और विनाशकारी तूफान के कारण नॉर्थ लिटिल रॉक में एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही व्यान में दो लोग मारे गए। लिटिल रॉक के मेयर फ्रैंक स्कॉट जूनियर ने कहा कि वहां कम से कम 30 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इतना ही नहीं 2,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मकानों की दीवारें और छत गिर गई हैं। इसके अलावा बंवडर से खड़े वाहन पलट गए और पेड़ और बिजली के तार गिर गए।

वहीं, उत्तरी इलिनोइस में शुक्रवार की रात में इसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही यहां 28 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग के प्रमुख शॉन शैडले ने बताया कि बेल्विदेरे में एक थिएटर में छत गिर गई, जिसमें 260 लोग अंदर थे 

जानकारी के मुताबिक, अरकंसास , इलिनोइस, इंडियाना और टेनेसी के अलावा, विस्कॉन्सिन, आयोवा और मिसिसिपी में राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बवंडर की सूचना दी थी।  

गौरलब है कि शुक्रवार को आया बवंडर अमेरिका के दक्षिण-पूर्व राज्य मिसिसिपी में आए विनाशकारी तूफान और तेज आंधी के एक सप्ताह बाद आया है। मिसिसिपी में आए तूफान में 26 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय और संघीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि इससे सौ मील से ज्यादा क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने घातक मिसिसिपी तूफान को झकझोर देने वाला बताया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया था। उन्होंने शुक्रवार को रोलिंग फोर्क का दौरा किया। मिसिसिपी समुदाय पिछले सप्ताह बवंडर से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। 

इसे भी पढ़ें- US: अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी राज्य में विनाशकारी आंधी और तेज तूफान, 23 लोगों की मौत, देखें तस्वीरें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here