Home Breaking News Ajit Doval in Mahakal: बाबा महाकाल की शरण में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, भस्म आरती में हुए शामिल

Ajit Doval in Mahakal: बाबा महाकाल की शरण में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, भस्म आरती में हुए शामिल

0
Ajit Doval in Mahakal:  बाबा महाकाल की शरण में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, भस्म आरती में हुए शामिल

[ad_1]

National Security Advisor Ajit Doval in the shelter of Baba Mahakal, participated in Bhasma Aarti

महाकाल मंदिर में अजीत डोभाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा महाकाल के दरबार में प्रतिदिन होने वाली दिव्य व आलोकित भस्म आरती के दर्शन करने के लिए देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने विशेष पद की बजाय सादगी से बाबा महाकाल के दर्शन किए। गर्भगृह में पं राम गुरु द्वारा बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन करवाने के बाद डोभाल ने नंदी जी का पूजन अर्चन किया और उनके कानों में विशेष मंगल कामना भी कही। आज सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा कारणों के चलते मीडिया पर प्रतिबंध रहा। इस दौरान किसी भी मीडियाकर्मी को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया था।

बता दें शनिवार को भी अजीत डोभाल ने संध्या आरती के बाद बाबा महाकाल के दर्शन किए। डोभाल ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। डोभाल के महाकाल दर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। डोभाल को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। इसके चलते उज्जैन पुलिस प्रशासन ने डोभाल की सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए थे। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here