Home Breaking News बिहार में सांप्रदायिक हिंसा: गृहमंत्री शाह ने राज्यपाल से की बात, अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बल भेजने का लिया फैसला

बिहार में सांप्रदायिक हिंसा: गृहमंत्री शाह ने राज्यपाल से की बात, अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बल भेजने का लिया फैसला

0
बिहार में सांप्रदायिक हिंसा: गृहमंत्री शाह ने राज्यपाल से की बात, अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बल भेजने का लिया फैसला

[ad_1]

Union Home Ministry decides to send additional paramilitary forces to Bihar after communal violence in state

बिहार में हिंसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनवमी पर बिहार के कई हिस्सों में हुए सांप्रदायिक हिंसा पर केंद्र सरकार सतर्क हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से बात की। इस दौरान शाह ने हालात का जायजा लिया और बिहार की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। बताया जाता है कि गृहमंत्रालय ने बिहार में अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बल भेजने का फैसला लिया है। इसके लिए बिहार सरकार ने भी अनुरोध किया था। 

बिहारशरीफ और सासाराम में हुआ था उपद्रव

बिहार के बिहारशरीफ और सासाराम में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। बिहारशरीफ में पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई। इसमें एक की मौत हो गई। कई घायल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार शाम को हिंसा के बाद यहां 12 राउंड गोलियां चलीं। वहीं, सासाराम में रामनवमी के अगले दिन हुई पत्थरबाजी और आगजनी ने माहौल तनावपूर्ण कर दिया है। शनिवार को यहां बम ब्लास्ट हुआ, जिसमें छह लोग घायल हो गए। 

106 गिरफ्तार हुए, बिहार शरीफ में कर्फ्यू

सांप्रदायिक हिंसा के बाद अब तक कुल 106 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें 80 बिहारशरीफ से जबकि 26 को सासाराम से पकड़ा गया। रोहतास में सरकारी स्कूल और मदरसों को चार अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। बिहार शरीफ में कर्फ्यू लागू है। सासाराम में धारा 144 लागू है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here