[ad_1]
03:01 PM, 02-Apr-2023
SRH vs RR Live Score: हैदराबाद ने टॉस जीता
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं। इस टीम के नियमित कप्तान एडेन मार्करम फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। वह कुछ मैचों के बाद टीम के साथ जुड़ेंगे।
02:52 PM, 02-Apr-2023
SRH vs RR Live Score: हैदराबाद के लिए पहली बार खेलेंगे कई खिलाड़ी
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में कई खिलाड़ियों को मैच से पहले कैप दी गई है। ये खिलाड़ी पहली बार इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते दिखेंगे। मयंक अग्रवाल, ग्लेन फिलिप्स इनमें से प्रमुख हैं। वहीं, राजस्थान की टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
02:46 PM, 02-Apr-2023
SRH vs RR Live Score: हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला किया
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2023 का चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है। दोनों टीमें इस मैच में अपने कुछ अहम खिलाड़ियों के बिना खेलेंगी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना बड़ी चुनौती होगी। पिछले सीजन में राजस्थान की टीम फाइनल में गुजरात से हार गई थी और खिताब नहीं जीत पाई थी। वहीं, हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी।
[ad_2]
Source link