[ad_1]

Arvind Kejriwal
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने असम की राजधानी गुवाहाटी में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी असम में सरकार बनाती है तो मुफ्त बिजली, सभी बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। AAP सरकार ने 7 साल में दिल्ली का चेहरा बदल दिया है। भाजपा ने असम में गंदी राजनीति के अलावा कुछ नहीं किया।
यह भी पढ़ें- Assam: गुवाहाटी पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- अतिथियों को धमकाते नहीं, उनका स्वागत किया जाता है
सीएम सरमा पर भी जमकर हमला बोला
संकल्प सभा में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सीएम सरमा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि असम के लोगों ने हर राजनीतिक दल को मौका दिया, फिर भी कोई बदलाव नहीं हुआ। असम की वर्तमान सरकार 2014 में सत्ता में आई। हमारी ‘आप’ 2015 में दिल्ली में आई। दिल्ली इतनी विकसित हो गई, लेकिन असम अभी भी विकसित नहीं हुआ। सीएम हिमंत ने सिर्फ नफरत की राजनीति की।
[ad_2]
Source link