Home Breaking News Himachal News: दियोटसिद्ध मंदिर में पंजाब से आए दो श्रद्धालु लिए गए हिरासत में, अमृतपाल के करीबी होने का शक

Himachal News: दियोटसिद्ध मंदिर में पंजाब से आए दो श्रद्धालु लिए गए हिरासत में, अमृतपाल के करीबी होने का शक

0
Himachal News: दियोटसिद्ध मंदिर में पंजाब से आए दो श्रद्धालु लिए गए हिरासत में, अमृतपाल के करीबी होने का शक

[ad_1]

Two devotee taken in Police custody baba balak nath temple deotsidh suspected aide of fugitive Amritpal singh

फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दियोटसिद्ध मंदिर में आए पंजाब के दो श्रद्धालुओं को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। दोनों पर खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के करीबी होने का शक है। पुलिस दोनों श्रद्धालुओं को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी दियोटसिद्ध लेकर गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक बड़सर लालमन शर्मा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों संदिग्धों को मोबाइल नंबर लोकेशन के आधार पर हिरासत में लिया गया है।

वहीं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा भी दियोटसिद्ध के लिए रवाना हो चुकी हैं। बता दें कि उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 14 मार्च से चैत्र मेले शुरू हैं जोकि 13 अप्रैल तक चलेंगे। रविवार को दियोटसिद्ध मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here