[ad_1]

जानिए क्या आपको मिलेगा वंदे भारत ट्रेन का लाभ।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ने शनिवार को अपनी शुरुआती यात्रा के दौरान अधिकतम 161 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की। उम्मीद जताई गई थी कि इसकी अपेक्षित गति सीमा 160 किलोमीटर प्रति घंटे ही है। मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि भोपाल और नई दिल्ली के बीच यात्रा के समय को एक घंटे कम करने वाली ट्रेन ने आगरा और मथुरा के राजा की मंडी के बीच 161 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को छुआ।
यह भी पढ़ें- Vande Bharat Train: कैंट से नई दिल्ली का किराया 805 रुपये, जानें वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट और टिकट रेट लिस्ट
दरअसल, आगरा छावनी और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी के एक छोटे से हिस्से को गति सीमा के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इससे पहले रेल मंत्रालय ने एक आदेश में कहा था कि रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आगरा छावनी-तुगलकाबाद खंड पर अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
[ad_2]
Source link