Home Sports RCB vs MI: आरसीबी को पहले ही मैच में मिले बुरे संकेत, स्टार गेंदबाज चोटिल, मैदान से हुए बाहर

RCB vs MI: आरसीबी को पहले ही मैच में मिले बुरे संकेत, स्टार गेंदबाज चोटिल, मैदान से हुए बाहर

0
RCB vs MI: आरसीबी को पहले ही मैच में मिले बुरे संकेत, स्टार गेंदबाज चोटिल, मैदान से हुए बाहर

[ad_1]

हाइलाइट्स

आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को शुरू में ही बैकफुट पर ढकेला.
आरसीबी के स्टार गेंदबाज रीस टॉपली चोट का शिकार हो गए हैं.

नई दिल्ली. आईपीएल (IPL 2023) की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस 16वें सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ (MI vs RCB) खेल रही है. इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आरसीबी ने शुरुआत में ही अपनी घातक गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस को बैकफुट पर ढकेल दिया. मोहम्मद सिराज, रीस टॉपली (Reece Topley) और आकाश दीप ने मिलकर मुंबई के तीन बैटर्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. लेकिन पहले ही मैच में आरसीबी को बुरे संकेत मिले हैं.

मुंबई के आक्रामक बैटर कैमरन ग्रीन को पवेलियन भेजने वाले रीस टॉपली को गंभीर चोट आई है. उन्होंने बाउंड्री की तरफ तेजी से जा रही एक गेंद को रोकने का भरपूर प्रयास किया. वह बॉल रोकने में सफल हुए लेकिन इस दौरान टॉपली को कंधे में गंभीर चोट आई. जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा है. यदि वह आने वाले मुकाबलों से बाहर होते हैं तो आरसीबी के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा. यदि टॉपली मैदान में रहते तो वह मुंबई को भारी नुकसान पहुंचा सकते थे.

ईशान, रोहित और सूर्यकुमार का नहीं चला जादू

IPL 2023: गुजरात टाइटंस किस प्लेयर से भरेगी विलियम्सन का घाव? 3 खिलाड़ी रेस में आगे, कंगारू बैटर पर होगी नजर!

मुंबई का टॉप ऑर्डर आरसीबी के गेंदबाजों ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है. सलामी बल्लेबाज ईशान किशन जल्दी पवेलियन लौट गए. वहीं, रोहित शर्मा भी केवल 1 रन ही बना सके. पहले मैच में सूर्यकुमार यादव का भी जादू नहीं चला, वह माइकल ब्रेसवेल की फिरकी का शिकार हो गए. मुंबई ने 9 ओवर के बाद 50 का आंकड़ा पार किया है.

Tags: IPL 2023, Rcb, RCB vs MI, Reece Topley

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here