Home Breaking News अब राहें जुदा: यहां से शुरू हुई थी मंत्री दयाशंकर और स्वाति सिंह की लव स्टोरी, 11 साल में 3 बार तलाक की अर्जी

अब राहें जुदा: यहां से शुरू हुई थी मंत्री दयाशंकर और स्वाति सिंह की लव स्टोरी, 11 साल में 3 बार तलाक की अर्जी

0
अब राहें जुदा: यहां से शुरू हुई थी मंत्री दयाशंकर और स्वाति सिंह की लव स्टोरी, 11 साल में 3 बार तलाक की अर्जी

[ad_1]

UP minister Dayashankar Singh and Swati Singh Divorce, 22 years old relationship ended

मंत्री दयाशंकर सिंह और स्वाति सिंह।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व मंत्री स्वाति सिंह की राहें अब अलग हो गई हैं। दयाशंकर और स्वाति का तलाक हो गया है। कोर्ट ने दोनों के तलाक पर मुहर लगा दी है। 22 साल पहले जिस रिश्ते की शुरुआत प्रेम की बुनियाद पर हुई थी, उसका अंत हो गया। 

फैमिली कोर्ट लखनऊ के अपर प्रधान न्यायाधीश देवेन्द्र नाथ सिंह ने 28 मार्च को 18 मई 2001 को हुए दोनों के विवाह को खत्म मानते हुए निर्णय लिया। हालांकि पिछले कई वर्षों से दयाशंकर और स्वाति अलग-अलग रह रहे थे। 

पारिवारिक न्यायालय की पूर्व पत्रावली के अनुसार स्वाति सिंह ने पारिवारिक विवादों के चलते वर्ष 2012 में दयाशंकर सिंह से तलाक के लिए लखनऊ में पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया था। इस मामले को अदालत ने विचारार्थ स्वीकार करते हुए दयाशंकर सिंह को अपना पक्ष रखने एवं आपत्ति दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया था। 

मुकदमे की सुनवाई के दौरान ही साल 2017 में भाजपा ने स्वाति सिंह को विधानसभा चुनाव का टिकट दे दिया। स्वाति चुनाव जीतीं और सरकार में उन्हें मंत्री पद मिला। इसके बाद वे अदालत में सुनवाई के दौरान हाजिर नहीं हुईं। स्वाति की लगातार गैर हाजिरी के चलते फैमिली कोर्ट के अपर प्रधान न्यायाधीश प्रथम ने वर्ष 2018 में उनके मुकदमे को पैरवी के अभाव में खारिज कर दिया था। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here