Home Sports RR के खूंखार बैटर के पास है अमोघ अस्त्र, जरूरत पर करता है वार, अब PBKS का होगा काम तमाम!

RR के खूंखार बैटर के पास है अमोघ अस्त्र, जरूरत पर करता है वार, अब PBKS का होगा काम तमाम!

0
RR के खूंखार बैटर के पास है अमोघ अस्त्र, जरूरत पर करता है वार, अब PBKS का होगा काम तमाम!

[ad_1]

हाइलाइट्स

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पहले मैच में हैदराबाद को हराया
पंजाब के खिलाफ 5 अप्रैल को होगा दूसरा मुकाबला

नई दिल्‍ली. राजस्‍थान रॉयल्‍स के विस्‍फोटक बैटर जोस बटलर ने आईपीएल 2023 के पहले ही मैच में 20 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में बटलर ने 245.45 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 7 चौके और 3 छक्‍के जड़े. राजस्‍थान इस मैच को 72 रन के बड़े अंतर से जीतने में कामयाब रही थी. मैच के बाद जोस बटलर ने अपनी तूफानी बैटिंग का राज खोला.

जोस बटलर के मुताबिक, उनका सबसे पसंदीदा शॉट स्कूप है. हालांकि, उन्हें मलाल रहा कि वह हैदराबाद के खिलाफ इस शॉट का इस्तेमाल नहीं कर सके. जोस बटलर का कहना है कि वह स्‍कूप शॉट तभी खेलते हैं, जब उन्‍हें लगता है कि यह इसे इस्तेमाल करने का परफेक्ट समय है. वह चाहते हैं कि उनका यह पावरफुल शॉट कभी बेकार न जाए. हैदराबाद के खिलाफ मैच में जोस बटलर ने यशस्‍वी जायसवाल के साथ मिलकर 5.5 ओवर में 85 रन कूट दिए थे. वह 22 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए थे.

पंजाब से होगा मुकाबला
राजस्‍थान रॉयल्‍स लीग में अपना दूसरा मुकाबला 5 अप्रैल को पंजाब किंग्‍स के खिलाफ खेलेगी. जोस बटलर ने पहले ही मैच में विस्‍फोट कर यह संकेत दे दिया है कि इस सीजन में उन्‍हें रोक पाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होने जा रहा. बटलर का आईपीएल करियर बेहद शानदार रहा है और वह राजस्‍थान के लिए खासे उपयोगी साबित हुए हैं.

Lucknow Super Giants को मिली हार, गंभीर के चेहेरे का बदला रंग, कप्‍तान पर भड़क गए थे गौतम

IPL से PCB परेशान, न्‍यूजीलैंड ने किया ऐलान, पाकिस्‍तान से दूर रहेंगे कीवी स्‍टार

जोस बटलर ने आईपीएल के पिछले सीजन में 4 शतक ठोके थे. उन्‍होंने 17 मैचों में 149 के स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे. लीग के कुल 83 मैचों में बटलर अब तक 151 के स्ट्राइक रेट से 2885 रन बना चुके हैं. इसमें 5 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं. अगर जोस बटलर अपनी यह फॉर्म बरकरार रखते हैं तो राजस्थान इस सीजन की सबसे मजबूत दावेदारों में शुमार हो सकती है.

Tags: IPL 2023, Jos Buttler, Rajasthan Royals, RR vs PBKS

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here