Home Breaking News महिलाओं पर आधारित फिल्मों में इन एक्ट्रेस ने दिखाया दम, अपने अभिनय से लोगों को किया इंप्रेस

महिलाओं पर आधारित फिल्मों में इन एक्ट्रेस ने दिखाया दम, अपने अभिनय से लोगों को किया इंप्रेस

0
महिलाओं पर आधारित फिल्मों में इन एक्ट्रेस ने दिखाया दम, अपने अभिनय से लोगों को किया इंप्रेस

[ad_1]

बॉलीवुड में एक समय पर मेल एक्टर्स का दबदबा हुआ करता था। बॉलीवुड में पुराने वक्त पर ज्यादातर फिल्में हीरो पर आधारित हुआ करती थीं। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में अब बहुत सारी चीजों में बदलाव देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड में अब तमाम ऐसी फिल्में बन रही हैं, जो महिलाओं पर आधारित हैं। दरअसल, इन फिल्मों में मुख्य किरदार में इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। फिर चाहें वह एक्शन फिल्म हो, कोई रोमांटिक फिल्म हो या फिर किसी के जीवन पर आधारित, ये फीमेल एक्ट्रेसेस कमाल दिखा रही हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में, जिन्होंने अपने काम से लोगों को इंप्रेस किया। 



कंगना रणौत

कंगना रणौत बॉलीवुड की सबसे बेबाक एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अपनी फिल्मों और बयानों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने काम के दम पर इंडस्ट्री में जगह हासिल की। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम ऐसी फिल्में कीं, जिनमें मुख्य किरदार उनका रहा, किसी एक्टर का नहीं। उन्होंने क्वीन, मणिकर्णिका, थलाइवी आदि फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। साथ ही, अब इमरजेंसी में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी के किरदार में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस की ये सभी फिल्में महिलाओं पर केंद्रित हैं।


विद्या बालन 

विद्या बालन ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो हम पांच से की थी, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में हाथ आजमाया। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम ऐसी फिल्में कीं, जिन्हें उन्होंने अपने दम पर सफल बनाया। एक्ट्रेस ने कहानी, तुम्हारी सुलु, शकुंतला देवी आदि फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में एक्ट्रेस ने मुख्य किरदार निभाया। विद्या बालन की मूवी कहानी और डर्टी पिक्चर सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं।


आलिया भट्ट 

आलिया भट्ट बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने तमाम फिल्मों में अभिनय किया है। साथ ही, उन्होंने कुछ ऐसी फिल्मों भी कीं, जिनमें वह मुख्य किरदार में नजर आईं। सबसे बड़ी और अच्छी बात यह है कि एक्ट्रेस ने जितनी भी मुख्य किरदार वाली फिल्में कीं, वे सभी हिट रहीं। दरअसल, एक्ट्रेस ने राजी, डियर जिंदगी, गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्में दीं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थीं। साथ ही, एक्ट्रेस की फिल्म डार्लिंग्स भी लोगों को खूब पसंद आई थी। 

Salaar: प्रभास ने इस मामले में ‘सालार’ के जरिए अपनी ही फिल्म ‘बाहुबली 2’ को दी मात, ‘आरआरआर’ को भी छोड़ा पीछे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here