[ad_1]
हाइलाइट्स
दिल्ली कैपिटल्स की गुजरात टाइटंस से होगी भिड़ंत
डेविड वॉर्नर ने लखनऊ के खिलाफ ठोका था अर्धशतक
नई दिल्ली. आईपीएल के 16वें एडिशन में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. लीग के पहले मुकाबले में उसे लखनऊ सुपर जाएंट्स से बड़ी हार का सामना करना पड़ा. लखनऊ के खिलाफ मैच में दिल्ली की बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग बेहद खराब रही. इस मैच में दिल्ली के लिए राहत की एक ही बात रही, वह कप्तान डेविड वॉर्नर की फॉर्म में वापसी. वॉर्नर ने विकेटों की पतझड़ के बीच एक छोर संभालते हुए लखनऊ के खिलाफ अर्धशतक ठोका.
दिल्ली कैपिटल्स को अपने दूसरे मैच में मंगलवार को गुजरात टाइटंस से भिड़ना है. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. कप्तान डेविड वॉर्नर के पास अपने होम ग्राउंड में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका भी होगा. वॉर्नर अगर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 63 रन बना लेते हैं तो वह आईपीएल में अपने 6000 रन पूरे कर लेंगे. ऐसा करने वाले वह पहले विदेशी खिलाड़ी होंगे. वॉनर्र से पहले विराट कोहली और शिखर धवन ही ये कारनामा कर पाए हैं.
बन सकते हैं सबसे तेज 6 हजारी
आईपीएल में 2009 में डेब्यू करने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने लीग में अब तक 163 मैचों में 140.42 की स्ट्राइक रेट से 5937 रन बनाए हैं. इसमें 4 शतक और 56 अर्धशतक शामिल हैं. आईपीएल में सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली के नाम है. कोहली ने इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए 196 पारियां खेली थीं. डेविड वॉर्नर इस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ सकते हैं.
RR के खूंखार बैटर के पास है अमोघ अस्त्र, जरूरत पर करता है वार, अब PBKS का होगा काम तमाम!
Lucknow Super Giants को मिली हार, गंभीर के चेहेरे का बदला रंग, कप्तान पर भड़क गए थे गौतम
लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में वॉर्नर ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए. मैच में उन्होंने 48 गेंद में 7 चौकों की मदद से 56 रन बनाए थे. डेविड वॉर्नर ने ओवरआल 343 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 11,235 रन दर्ज हैं. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 94 अर्धशतक जड़े.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: David warner, Delhi Capitals, IPL 2023, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : April 04, 2023, 18:52 IST
[ad_2]
Source link