[ad_1]

सुनीत चोपड़ा
– फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सीपीआई (एम) केंद्रीय समिति के पूर्व सदस्य और कला समीक्षक सुनीत चोपड़ा की मंगलवार को गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाली मेट्रो ट्रेन में यात्रा के दौरान गिरने से मौत हो गई। वह 81 वर्ष के थे।
चोपड़ा की मृत्यु पर सीपीआई (एम) ने कहा कि सुनीत चोपड़ा 1995 में पार्टी की 15वीं कांग्रेस में केंद्रीय समिति के लिए चुने गए थे और 2015 तक उस पद पर बने रहे।
चोपड़ा जेएनयू में छात्र आंदोलन में सक्रिय थे और एसएफआई की केंद्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य बने। वह 1972 में पार्टी में शामिल हुए। वह कला के जानकार थे और वे एक प्रसिद्ध कला समीक्षक भी रहे।
[ad_2]
Source link