Home Breaking News Tiranga March: आज संसद से विजय चौक तक ‘तिरंगा मार्च’ निकालेंगे विपक्षी सांसद, मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात

Tiranga March: आज संसद से विजय चौक तक ‘तिरंगा मार्च’ निकालेंगे विपक्षी सांसद, मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात

0
Tiranga March: आज संसद से विजय चौक तक ‘तिरंगा मार्च’ निकालेंगे विपक्षी सांसद, मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात

[ad_1]

Opposition MPs Tiranga march from Parliament to Vijay Chowk Congress Mallikarjun Kharge latest updates

विपक्ष के नेताओं की बैठक
– फोटो : ANI

विस्तार

सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के कारण बजट सत्र एक भी दिन नहीं चल पाया। गुरुवार को दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई। इसके बाद सरकार और विपक्ष ने एक दूसरे पर सदन न चलने का आरोप लगाया। वहीं अब गुरुवार को कई विपक्षी दलों के सांसद संसद से विजय चौक तक ‘तिरंगा मार्च’ निकालेंगे और मीडिया के सामने अपनी बात रखेंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार के रवैये के कारण सत्र कथित रूप से धुल गया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह तय किया गया है कि संसद से विजय चौक तक तिरंगा मार्च निकाला जाएगा, जहां विपक्षी सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और बजट सत्र के दौरान जो कुछ हुआ उसे लोगों के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने भविष्य में भी समन्वय और सहयोग करने का फैसला किया है।

कांग्रेस महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने कहा कि दोनों सदनों के गुरुवार को निर्धारित समय के अनुसार स्थगित होने के बाद ‘तिरंगा मार्च’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट सत्र का पूरा दूसरा भाग केवल सरकार के रवैये के कारण धुल गया। पहली बार सत्ता पक्ष ने कार्यवाही ठप कर दी और बाद में उन्होंने अदाणी मुद्दे पर चर्चा करने से इनकार कर दिया और यह भी नहीं सुना कि विपक्ष क्यों मांग कर रहा है…



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here