[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप से पहले एक और बड़ी खबर रही है. दिग्गज कप्तान और खिलाड़ी चोट के कारण वनडे वर्ल्ड कप से लगभग बाहर हो गया है. आईपीएल 2023 के दौरान ही यह बैटर चोटिल हुआ था. आईसीसी ट्रॉफी के मुकाबले अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने हैं. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन आईपीएल के 16वें सीजन में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे, लेकिन वे पहले ही मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैच लेने के प्रयास में चोटिल हो गए थे. अब न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने विलियम्सन के चोट को लेकर बड़ी अपडेट दी है.
32 साल के केन विलियम्सन न्यूजीलैंड वनडे टीम के कप्तान हैं. वे इंटरनेशनल क्रिकेट में 40 शतक भी ठोक चुके हैं. क्रिकेट न्यूजीलैंड ने बताया, केन विलियम्सन को दाहिने घुटने की सर्जरी करानी होगी. मंगलवार को स्कैन के बाद यह जानकारी सामने आई है कि आईपीएल के दौरान फिल्डिंग करते समय उनका लिगामेंट टूट गया था. ऐसे में इसके बाद रिहैब को देखते हुए उनका वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल है. विलियम्सन ने टेस्ट में 28 तो वनडे में 13 शतक ठोके हैं.
केन विलियम्सन.
3 हफ्ते में हो सकती है सर्जरी
केन विलियम्सन की सर्जरी अगले 3 हफ्ते में हो सकती है. उन्होंने कहा कि मुझे पिछले कुछ दिनों में बहुत समर्थन मिला है. इसके लिए मैं गुजरात टाइटंस और न्यूजीलैंड क्रिकेट दोनों को धन्यवाद देना चाहता हूं. हालांकि इस तरह की चोट लगना निराशाजनक है. लेकिन अब मेरा ध्यान सर्जरी कराने और रिहैब पर है. इसमें कुछ समय लगने वाला है, लेकिन मैं जितनी जल्दी हो सके मैदान पर वापस आने के लिए सब कुछ करने को तैयार हूं.
पंजाब के तूफान को देखा या नहीं, हैट्रिक लेना इसके बाएं हाथ का खेल, अब संजू सैमसन के उखाड़ दिए पांव
हालांकि विलियम्सन का वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल है. इसे लेकर केन विलियम्सन ने कहा कि मैं अगले कुछ महीनों में गैरी और टीम का समर्थन करने के लिए जो कर सकता हूं, वह करने के लिए उत्सुक हूं. मालूम हो कि न्यूजीलैंड ने 2019 में वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर तय किया था. इंग्लैंड ने उसे मैच टाई होने के बाद बाउंड्री काउंट नियम से हराया था. इस बीच गुजरात टाइटंस ने विलियम्सन की जगह श्रीलंका के दासुन शनाका को टीम में शामिल किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL, IPL 2023, Kane williamson, New Zealand
FIRST PUBLISHED : April 06, 2023, 07:21 IST
[ad_2]
Source link