[ad_1]
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या कुछ नया हुआ।
आकांक्षा दुबे सुसाइड केस का मामला बढ़ता ही जा रहा है। आकांक्षा के सुसाइड की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। वहीं आकांक्षा दुबे की मां ने उनके कथित बॉयफ्रेंड समर समर सिंह पर उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। अक्षरा की मां का कहना था कि अक्षरा बॉयफ्रेंड समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह ने अभिनेत्री को सुसाइड के लिए उकसाया है। इस केस में अब खबर आ रही है आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में मुख्य आरोपी माने जा रहे समर सिंह ने कोर्ट में अपने बचाव में याचिका डाली है।
Akanksha Dubey: भोजपुरी सिंगर समर सिंह ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, खुद के बचाव में डाली याचिका
जब भी माता-पिता के रिश्तों में कड़वाहट आती है, तो उसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ता है। ऐसा ही कुछ इस समय बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बच्चों के साथ हो रहा है क्योंकि अभिनेता और उनकी पत्नी आलिया के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनके और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी का झगड़ा अब जगजाहिर हो चुका है। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते नजर आते हैं। कोर्ट जहां एक तरफ बच्चों की खातिर दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहा है, वहीं अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा का एक बयान वायरल हो रहा है। इस बयान में शोरा वापस यूएई जाने से मना कर रही हैं। चलिए जानते हैं क्यों..
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की गिनती इंडस्ट्री की दमदार एक्ट्रेसस में होती है। उन्होंने साल 2007 में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तमिल पीरियड ड्रामा फिल्म ‘श्रृंगारम’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ‘ये साली जिंदगी’, ‘वजीर’ और ‘अजीब दास्तान’ जैसी हिट फिल्में की। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। अदिति ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने फिल्मी करियर को लेकर बात की है।
[ad_2]
Source link