[ad_1]

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2023 के नौवें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रायल चैंलेंजर्स बैंगलोर को 81 रन से हरा दिया। इसके साथ ही कोलकाता ने टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल कर ली है, जबकि बैंगलोर को पहली हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 204 रन बनाए थे। इसके जवाब में बैंगलोर की टीम 17.4 ओवर में 123 रन पर सिमट गई।
कोलकाता के लिए शार्दुल ठाकुर ने 68, रहमनुल्ला गुरबाज ने 57 और रिंकू सिंह ने 46 रन बनाए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने चार, सुयश शर्मा ने तीन और सुनील नरेन ने दो विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर को एक विकेट मिला। बैंगलोर के लिए सबसे ज्यादा 23 रन कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने बनाए। डेविड विली और कर्ण शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, माइकल ब्रेसवेल और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिला। इस मैच में कोलकाता और बैंगलोर के छह-छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए।
A memorable first victory of #TATAIPL 2023 at home.@KKRiders secure a clinical 81-run win over #RCB ⚡️⚡️
Scorecard – https://t.co/J6wVwbsfV2#TATAIPL | #KKRvRCB pic.twitter.com/0u57nKO57G
— IndianPremierLeague (@IPL) April 6, 2023
[ad_2]
Source link