[ad_1]

डीटीयू का ई-समिट आज से…
विस्तार
दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में शुक्रवार (आज) से दो दिवसीय ई-समिट का आगाज होने जा रहा है। डीटीयू के ई-सेल की ओर से सात व आठ अप्रैल को आयोजित इस समिट में उद्यमिता, डिजाइन और तकनीक पर आधारित पैनल परिचर्चा, लेक्चर व अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। इस समिट में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।
इस ई-समिट में वेब-3 समिट इंडिया, स्टार्टअप सोश्ल, कन्टेंट क्रिऐटर, शार्क टैंक, डिजाइनोथन, बिजनेस प्लॉन, हैकाथॉन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। समिट का पहला दिन उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा। इसके बाद प्रौद्योगिकी उद्योग में नवीनतम रुझानों पर केंद्रित दो पैनल परिचर्चाएं होंगी। छात्रों के मनोरंजन के लिए शाम का समापन कॉमेडी ईवनिंग के साथ होगा। यह छात्रों को उद्यमिता केंद्रित सत्रों से एक ब्रेक प्रदान करेगा। आठ अप्रैल को इस कार्यक्रम में कई अन्य प्रतियोगिताएं और व्याख्यान होंगे।
इसमें शार्क टैंक प्रतियोगिता, डिजाइनथॉन, बिजनेस प्लॉन और हैकाथॉन प्रतियोगिताएं होंगी। प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के नवीनतम रुझानों पर एक व्याख्यान श्रृंखला भी होगी। उसके बाद एक कंटेंट क्रिएटर सत्र होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ इस समिट का समापन होगा। ई-समिट 2023 प्रतिभागियों को सीखने, नेटवर्क बनाने और कौशल दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। इससे प्रतिभागियों को काफी लाभ मिलेगा।
[ad_2]
Source link