[ad_1]
हाइलाइट्स
हैदराबाद और लखनऊ के बीच भिड़त आज
दिग्गज बैटर की हो रही है वापसी
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का दसवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला जाएगा. लखनऊ सुपरजायंट्स पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है. वहीं हैदराबाद को पिछले मुकाबले में राजस्थान से करारी हार का सामना करना पड़ा था. हैदराबाद को पहले मैच में ही झटका लगा. हालांकि, उनकी किस्मत अब बदल सकती है. क्योंकि उनकी टीम के धाकड़ बैटर की वापसी हो रही है.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं एडेन मारक्रम के बारे में एडेन मारक्रम दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन बैटर है. उन्होंने हाल में ही साउथ अफ्रीका टी20 लीग में अपनी टीम को चैंपियन भी बनाया था. वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला मुकाबला नहीं खेल सके थे. क्योंकि वह नीदरलैंड के खिलाफ वनडे में व्यस्त थे. आखिरी वनडे में उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 175 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. इसे देखते हुए लखनऊ को सावधान रहना चाहिए.
7 साल तक क्रिकेट से बनाई दूरी, नौकरी छोड़ी, फिर मैदान पर लौटा क्रिकेटर, अब RCB की कर दी हालत पस्त
मारक्रम ने नीदरलैंड के खिलाफ उस मुकाबले में 126 गेंदों का सामना किया था. उन्होंने इस दौरान कुल 17 चौके और 6 छक्के लगाए थे. उस मुकाबले में डेविड मिलर ने भी उनका साथ दिया था. डेविड मिलर फिलहाल गुजरात टाइटंस का हिस्सा है और बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं.
एडेन मारक्रम के आने से टीम काफी मजबूत हो जाएगी. मारक्रम ने आईपीएल में अब तक 20 मैचों में 527 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 68 का रहा है और औसत 40 का. स्ट्राइक रेट के मामले में भी वह ऊपर है वह 134 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं. आईपीएल के अब सभी मुकाबलों में सनराइजर्स की कप्तानी एडेन मारक्रम ही संभालेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aiden Markram, IPL 2023, Lucknow Super Giants, SRH
FIRST PUBLISHED : April 07, 2023, 14:05 IST
[ad_2]
Source link