[ad_1]
हाइलाइट्स
कुसल मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अर्धशतक ठोका
आईपीएल 2023 के ऑक्शन में उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच क्वींसटाउन के बीच तीसरा टी20 खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. पाथुम निसंका और विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. दोनों ने मिलकर 9.3 ओवर में ही 76 रन ठोक डाले. इसी स्कोर पर निसंका 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं. लेकिन, कुसल मेंडिस ने दूसरे छोर से ताबड़तोड़ बैटिंग जारी रखी. उन्होंने 48 गेंद में 73 रन ठोके. अपनी इस पारी में मेंडिस 6 चौके और 4 छक्के उड़ाए.
कुसल मेंडिस की इस तूफानी पारी के कारण श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन ठोके. कुसल मेंडिस इस सीरीज के पहले 2 मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे. उन्होंने पहले दो टी20 में कुल 35 रन बनाए थे. लेकिन, इसकी कसर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में निकाल दी. इससे पहले, कुसल मेंडिस न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नाकाम रहे थे. उनपर शून्य ग्रहण लग गया था. मतलब उस सीरीज के दो वनडे में कुसल मेंडिस खाता तक नहीं खोल पाए थे. इसके बाद, इस बल्लेबाज ने धमाकेदार कमबैक किया.
बता दें कि आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में श्रीलंका के इस विकेटकीपर बैटर को खरीदार नहीं मिला था. कुसल का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था. हालांकि, आईपीएल से पहले कुसल मेंडिस दक्षिण अफ्रीका में खेली गई SA20 लीग में खेलते नजर आए थे. वो इस लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स की तरफ से उतरे थे और 7 मैच में 148 के स्ट्राइक रेट से 223 रन ठोके थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, Kusal Mendis, New Zealand, Sri lanka
FIRST PUBLISHED : April 08, 2023, 09:20 IST
[ad_2]
Source link