[ad_1]
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) आईपीएल 2023 (IPL 2023) को बीच में छोड़ स्वदेश लौट चुके हैं. मार्श अपनी मंगेतर ग्रेटा मैक के साथ जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे. उन्होंने एक सप्ताह के लिए आईपीएल से ब्रेक लिया है. मार्श आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं. उनकी होने वाली मंगेतर कौन हैं और क्या करती हैं, आइए जानते हैं सबकुछ.
01

31 वर्षीय ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने आईपीएल 2023 के शुरुआती दो मैचों में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से शिरकत की लेकिन वह कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए. (Instagram)
02

मिचेल मार्श की मंगेतर का नाम ग्रेटा मैक (Mitchell Marsh- Grata Mack) हैं. दोनों ने सितंबर 2021 में सगाई की थी. ग्रेटा मैक द फॉर्म मार्गरेट रिवर कंपनी की सह निदेशक हैं. वह अपने फैमिली बिजनेस में व्यस्त हैं. (Instagram)
03

ग्रेटा मैक वेस्टर्न ऑस्ट्रलिया यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री हासिल की है. वह मैनेजमेंट के क्षेत्र में काफी अनुभव रखती हैं. उन्होंने मोंटाना स्टेट यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम भी पूरा किया है.(Instagram)
04

साल 2017 में ग्रेटा मैक ने रमाडा इको बीच रिसॉर्ट में एक डिजिटल मार्केटिंग इंटर्न के तौर पर अपना करियर शुरू किया था. मिचेल मार्श ने हाल में भारत दौरे पर वनडे सीरीज में शानदारा प्रदर्शन किया था. हालांकि आईपीएल में उनका बेस्ट आना अभी बाकी है. (Instagram)
05

ऑस्ट्रेलिया में अप्रैल और मई के महीने में ऑफ सीजन होता है. इस समय ज्यादातर कंगारू क्रिकेटर फ्री रहते हैं. ऐसे में उनके लिए शादी करने का यह सही समय होता है. (Instagram)
06

मिचेल मार्श एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. वह टॉप ऑर्डर में तेजी से रन बनाने के साथ साथ अपनी मीडियम पेस गेंदबाजी से विपक्षी टीम पर दबाव बनाने में सक्षम हैं. शादी के बाद मार्श फिर आईपीएल खेलने भारत लौटेंगे. (Instagram)
[ad_2]
Source link