[ad_1]
विस्तार
डेयरी उद्योग में अमूल ब्रांड का दबदबा है। हालांकि कर्नाटक में अमूल को झटका लगा है। दरअसल बृहत बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन ने फैसला किया है कि अब वह सिर्फ स्थानीय डेयरी ब्रांड नंदिनी का ही इस्तेमाल करेंगे। स्थानीय किसानों को समर्थन के लिए बृहत बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन ने यह फैसला किया है। बता दें कि कर्नाटक में अमूल को लेकर राजनीति हो रही है। दरअसल कांग्रेस और जेडीएस द्वारा स्थानीय किसानों और पशुपालकों के हितों के लिए अमूल की राज्य में एंट्री पर रोक लगाने की मांग की जा रही है।
अमूल के मुद्दे पर कर्नाटक में राजनीति हावी
अमूल का विरोध कर रहीं राजनीतिक पार्टियों का दावा है कि केंद्र की मदद से अमूल ब्रांड कर्नाटक के बाजार में दाखिल होने की कोशिश कर रहा है। इससे कर्नाटक कॉपरेटिव मिल्क फेडरेशन के ब्रांड नंदिनी को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। जेडीएस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने तो इसके खिलाफ लोगों से एकजुट होकर विरोध करने की अपील कर डाली है। कांग्रेस भी लगातार अमूल की कर्नाटक में एंट्री का विरोध कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार राज्य के डेयरी सेक्टर को तबाह करने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव : शोले के रामगढ़ में भाजपा का राममंदिर का दांव, 50 सीटों पर नई धार देने की तैयारी
[ad_2]
Source link