Home Sports Team India को मिलेगा नया हेड कोच! BCCI की अहम मीटिंग आज, World Cup पर होगी चर्चा

Team India को मिलेगा नया हेड कोच! BCCI की अहम मीटिंग आज, World Cup पर होगी चर्चा

0
Team India को मिलेगा नया हेड कोच! BCCI की अहम मीटिंग आज, World Cup पर होगी चर्चा

[ad_1]

हाइलाइट्स

टीम इंडिया ने बगैर हेड कोच के खेला था टी20 वर्ल्‍ड कप
सेमीफाइनल में टीम को करना पड़ा था हार का सामना

नई दिल्‍ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की रविवार को होने वाली अपेक्स काउंसिल की मीटिंग में महिला टीम के हेड कोच की नियुक्ति पर चर्चा की जाएगी. बैठक में अक्‍टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्‍ड कप के लिए सरकार से टैक्स में छूट के मुद्दे पर भी बात होगी. इसके अलावा, घरेलू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मीडिया अधिकार बेचने की प्रक्रिया शुरू करने पर भी विचार किया जाएगा.

भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका में हुए टी20 वर्ल्‍ड कप में बगैर हेड कोच के खेली थी. रोमेश पवार के हटाए जाने के बाद यह पद खाली है. वर्ल्‍ड कप में बैटिंग कोच ऋषिकेश कानितकर ने चीफ कोच की भूमिका भी निभाई थी. बीसीसीआई की अपेक्‍स काउंसिल में हेड कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया को हरी झंडी दी जानी है. इसके बाद पद के लिए आवेदन मंगवाए जाएंगे. टी20 वर्ल्‍ड कप में टीम इंडिया का सफर सेमीफाइनल में थम गया था. हरमनप्रीत कौर की टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 5 रन से शिकस्‍त दी थी.

बोर्ड को है मोटी कमाई की उम्‍मीद
इंडियन प्रीमियर लीग के मीडिया राइटस 48,390 करोड़ रुपये में बेचने के बाद बीसीसीआई अब 2023-27 के घरेलू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मीडिया अधिकार बेचे जाने की प्रक्रिया शुरू करेगा. 31 मार्च तक ये अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास थे, जो उसने 6138.1 करोड़ रुपये में खरीदे थे. घरेलू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मीडिया अधिकार खरीदने की होड़ में कई बड़े प्‍लेयर्स के शामिल होने से बीसीसीआई को आईपीएल की तरह मोटी कमाई होने की उम्‍मीद है.

शर्मा जी ने तराशा, बेटे ने मचाया कोहराम, 3 शॉट्स से ही IPL में बन गया था करोड़ों का खिलाड़ी

CSK को मिलेगी और पावर, धोनी की टीम में शामिल होंगे 2 घातक खिलाड़ी, एक मचा चुका है तहलका

बोर्ड की बैठक में वनडे वनडे वर्ल्‍ड कप के लिए सरकार से टैक्स में रियायत के मसले पर भी चर्चा होगी. दरअसल, सरकार यह टैक्स टूर्नामेंट के आयोजक आईसीसी से वसूलेगी. वहीं, आईसीसी यह रकम बीसीसीआई के मुनाफे से काटेगी. ऐसे में बोर्ड को लंबा चूना लग सकता है. बीसीसीसआई इस मसले पर सरकार से बात कर बीच का रास्‍ता तलाश करने की कोशिश कर रहा है.

Tags: BCCI, Indian Women’s Cricket Team, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here