[ad_1]
नई दिल्ली. रिंकू सिंह (Rinku Singh) के आखिरी ओवर की अंतिम 5 गेंदों पर 5 सिक्स के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस (KKR v GT) के जबड़ से जीत छीन ली. केकेआर ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 3 विकेट से पराजित किया.रिंकू ने 21 गेंद में नाबाद 48 रन की पारी के दौरान छह छक्के और एक चौका जड़ा. कोलकाता को ऐतिहासिक जीत दिलाने के बाद रिंकू की चौतरफा चर्चा हो रही है. टीम के कप्तान नितीश राणा (Nitish Rana) ने जीत के बाद रिंकू को गोद में उठाकर अपनी खुशी का इजहार किया. मैच के बाद नितीश राणा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
नितीश राणा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर रिंकू सिंह के साथ एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह रिंकू के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो उस समय का है जब रिंकू केकेआर को यादगार जीत दिलाने के बाद पवेलियन की ओर लौट रहे हैं और नितीश राणा उन्हें बाउंड्री के नजदीक गोद में उठाकर बच्चों की तरह नीचे पटकते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह का गाना तेरा यार हूं मैं… चल रहा है. नितीश ने कैप्शन लिखा, ‘ जीवनभर का लम्हा… यह तो बस शुरुआत है.’
यह भी पढ़ें:SRH v PBKS Live Score: एसआरएच की बल्लेबाजी का पहला पॉवरप्ले समाप्त, टीम ने बनाए 34/1 रन
डेविड वॉर्नर तुम सुन रहे हो? आईपीएल में आपको खेलने की जरूरत नहीं… कछुआ चाल पारी को देख भड़के सहवाग
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gujarat Titans, IPL 2023, Kolkata Knight Riders, Nitish rana, Rashid khan
FIRST PUBLISHED : April 09, 2023, 22:15 IST
[ad_2]
Source link