[ad_1]
हाइलाइट्स
पीएसएल में गेंदबाजों के छक्के छुड़ा चुका है ओपनर
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम में किया गया शामिल
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 अप्रैल से शुरू हो रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में सईम अयूब को शामिल किया गया है. 20 साल के बाएं हाथ के बैटर सईम ने अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में हुई टी20 सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. सईम अयूब ने पीएसएल (PSL) में ऐसी धुआंधार बैटिंग की, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान का नया सईद अनवर कहा जाने लगा. विराट कोहली के मुरीद सईम आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलना चाहते हैं.
पाकिस्तान सुपर लीग के आठवें सीजन में सईम अयूब ने पेशावर जालमी की तरफ से खेलते हुए 12 मैचों में 165.53 की स्ट्राइक रेट से 341 रन बनाए थे. इस परफारमेंस के दम पर उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला. सईम अयूब ने नादिर अली पॉडकास्ट में कहा, मैं आईपीएल को फॉलो करता हूं. मैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलना चाहता हूं. मुझे उनकी किट से प्यार है और विराट कोहली भी उनके लिए खेलते हैं. सईम ने कहा, मैं विराट भाई के युवा खिलाड़ी से दिग्गज बनने के सफर का कायल हूं. वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों में से एक हैं.
‘बाबर आजम जगाते हैं भरोसा’
पीएसएल में पेशावर जालमी के कप्तान बाबर आजम के साथ ओपनिंग के अनुभव पर सईम अयूब ने कहा, मैंने इसका भरपूर मजा लिया. बाबर भाई बैटिंग के दौरान बहुत आत्मविश्वास देते हैं. मुझे उम्मीद है कि उनके साथ मेरा सफर लंबा चलेगा.
वॉर्नर को लगाई फटकार, सहवाग ने IPL में खुद खेला था मेडन ओवर, घर पर आने लगे थे फोन
दिग्गज ओपनर सईद अनवर से तुलना किए जाने के सवाल पर सईम अयूब ने कहा, मैंने उनके वीडियो देखे हैं. मैं ज्यादातर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के वीडियो देखता हूं. सईद अनवर बड़ा नाम हैं और मैं उनके जैसा बनने की कोशिश करूंगा. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में सईम अयूब ने 17 रन बनाए थे. दूसरे मैच में वह बगैर खाता खोले आउट हो गए. दो मैच हारने के बाद पाकिस्तान को तीसरे मैच में जीत मिली, जिसमें सईम ने 49 रन बनाए थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, Pakistan cricket team, Royal Challengers Bangalore, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : April 09, 2023, 21:58 IST
[ad_2]
Source link