Home Breaking News Sharad Pawar: पवार का एक बार फिर विपक्षी एकता को ठेंगा! पीएम मोदी के डिग्री विवाद पर बोले- ये कोई मुद्दा नहीं

Sharad Pawar: पवार का एक बार फिर विपक्षी एकता को ठेंगा! पीएम मोदी के डिग्री विवाद पर बोले- ये कोई मुद्दा नहीं

0
Sharad Pawar: पवार का एक बार फिर विपक्षी एकता को ठेंगा! पीएम मोदी के डिग्री विवाद पर बोले- ये कोई मुद्दा नहीं

[ad_1]

sharad pawar said pm modi degree not political issue criticize opposition after adani row

शरद पवार (फाइल फोटो)
– फोटो : Facebook

विस्तार

नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुखिया और वरिष्ठ नेता शरद पवार ने एक बार फिर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे मुद्दे से नाराजगी जाहिर की है। दरअसल विपक्ष द्वारा सत्ताधारी नेताओं की डिग्री (PM Modi Degree Row) को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। शरद पवार ने इसकी आलोचना की है और कहा है कि ये कोई मुद्दा नहीं है और नेता इस पर अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा देश कई मुश्किल समस्याओं का सामना कर रहा है। ऐसे में उन पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे पहले शरद पवार ने अदाणी मामले पर भी विपक्ष के स्टैंड की आलोचना की थी और जेपीसी की मांग को खारिज कर दिया था। 

क्या बोले शरद पवार (Sharad Pawar)

शरद पवार ने प्रधानमंत्री की डिग्री के विवाद पर कहा कि ‘आज कॉलेज डिग्री का सवाल बार-बार पूछा जा रहा है, आपकी क्या डिग्री है या मेरी क्या डिग्री है लेकिन क्या ये राजनीतिक मुद्दा है? पवार ने कहा कि केंद्र सरकार को बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महंगाई जैसे मुद्दों पर घेरा जाना चाहिए या फिर जो अन्य अहम मुद्दे हैं। धर्म और जाति के आधार पर लोगों में अलगाव पैदा किया जा रहा है, महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं । हमें ऐसे मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए।’

ये भी पढ़ें- Sharad Pawar: ‘हमें देश के प्रति उनके योगदान के बारे में सोचने की जरूरत’, अदाणी-अंबानी पर शरद पवार का बयान



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here