[ad_1]

कर्नाटक में दूध के ब्रांड को लेकर गरमाया मुद्दा।
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कर्नाटक में चुनाव से ठीक पहले दो दुग्ध उत्पादक ब्रांड्स को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रविवार को ही बेंगलुरु के एक होटल संगठन- बृहत बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन ने एलान किया कि वे शहर में अमूल के उत्पादों का इस्तेमाल नहीं करेंगे और कर्नाटक के स्थानीय किसानों को समर्थन देने के लिए सिर्फ लोकल ब्रांड नंदिनी का ही प्रयोग करेंगे। चौंकाने वाली बात यह है कि होटल एसोसिएशन के इस फैसले से पहले ही कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने अमूल ब्रांड का विरोध किया था और चुनाव से पहले इसे अहम राजनीतिक मुद्दा बना दिया।
हालांकि, इस बारे में जानना जरूरी है कि आखिर कर्नाटक में अमूल ब्रांड को लेकर विवाद क्या है? क्यों राज्य में अचानक ही दुग्ध उत्पादक ब्रांड नंदिनी चर्चा में आ गया है? इसके अलावा यह मामला आखिर चुनाव से पहले राजनीति के केंद्र में क्यों है और इससे राजनीतिक दलों को क्या फायदा या नुकसान हो रहा है?
[ad_2]
Source link