Home Breaking News Finance Minister: ‘जलवायु परिवर्तन का कोष उपलब्ध ही नहीं कराया’, सीतारमण ने पश्चिमी देशों की ऐसे की खिंचाई

Finance Minister: ‘जलवायु परिवर्तन का कोष उपलब्ध ही नहीं कराया’, सीतारमण ने पश्चिमी देशों की ऐसे की खिंचाई

0
Finance Minister: ‘जलवायु परिवर्तन का कोष उपलब्ध ही नहीं कराया’, सीतारमण ने पश्चिमी देशों की ऐसे की खिंचाई

[ad_1]

Funding for climate change has not happened: FM Nirmala Sitharaman

अमेरिका दौरे पर एक बैठक के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व अन्य।
– फोटो : Social Media

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जलवायु परिवर्तन जुड़ें कार्यो का उद्देश्यों हासिल करने के लिए धन उपलब्ध नहीं कराने के मसले पर पश्चिम देशों की खिंचाई की है। उन्होंने कहा कि भारत अपने पैसे से ही जलवायु परिवर्तन प्रति की अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के खिलाफ अपनी लड़ाई में भारत बेहद महत्वाकांक्षी तरीके से राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रहा है।

हम जलवायु परिवर्तन के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को स्वयं के पैसे से पूरा कर रहेः सीतारमण

सीतारमण ने सोमवार को कहा, “हमने सीओपी21 और फिर सीओपी26 में जो प्रतिबद्धताएं तय कीं उन पर तय मापदंडों के तहत काम कर रहे हैं, जिन पर यूएनएफसीसीसी (जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन) में सभी सहमत हुए थे। इसलिए हम राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित प्रतिबद्धताओं के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि भारत ने पेरिस में की गई अपनी सीओपी21 प्रतिबद्धताओं को बड़े पैमाने पर अपने स्वयं के पैसों से ही पूरा किया है।’’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here