[ad_1]
हाइलाइट्स
40 साल के अमित मिश्रा कर रहे आईपीएल में कमाल
लखनऊ की तरफ से आईपीएल में खेल रहे अमित मिश्रा
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में हर तरह से हुनरमंद खिलाड़ी को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है. प्रतिभा के आगे इस टूर्नामेंट में कभी भी उम्र आड़े नहीं आई है. तभी तो 41 साल की उम्र में भी खिलाड़ी आईपीएल डेब्यू करते हैं और 40 साल की उम्र में गेंदबाज दिग्गजों के विकेट चटकाता है. हम बात कर रहे हैं लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर अमित मिश्रा की जिनपर टीम मैनेजमेंट ने भरोसा जताया है.
इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एक ऐसा मुकाबला जीता जिसे हमेशा ही याद रखा जाएगा. आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को जीत मिली. पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल की फिफ्टी के दम पर टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन का स्कोर खड़ा किया. लखनऊ ने निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस की धमाकेदारी के दम पर मैच जीता.
इस मैच में सबसे ज्यादा नजरें लखनऊ से स्पिनर अमित मिश्रा पर थी. पिछले मैच में विकेट चटकाने वाले इस खिलाड़ी ने विराट कोहली को आउट किया. कोहली का विकेट हासिल किया तब जब वो फिफ्टी जमाकर और भी ज्यादा आक्रामक हो चुके थे. टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अमित मिश्रा ने इस सीजन विकेट चटकाए हैं.
गेंदबाजी कोच ने किया था 41 साल में डेब्यू
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 41 साल की उम्र में डेब्यू करने का कारनामा करने वाले प्रवीण तांबे लखनऊ सुपर जायंट्स के कोचिंग टीम का हिस्सा हैं. अमित मिश्रा को प्लेइंग इलेवन में जगह दिए जाने पर उनकी राय अहम है और बताया जा रहा है कि उनकी वजह से ही इस अनुभवी खिलाड़ी को अपनी साख वापस हासिल करने का मौका मिला है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Amit mishra, IPL 2023, Lucknow Super Giants
FIRST PUBLISHED : April 11, 2023, 17:10 IST
[ad_2]
Source link