[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत में अक्टूबर-नवंबर में होना है वनडे वर्ल्ड कप
वर्ल्ड कप पर आईसीसी के साथ चर्चा कर रहा है पीसीबी
नई दिल्ली. भारत में इस साल के आखिर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम चेन्नई और कोलकाता में अपने ज्यादातर मैच खेल सकती है. अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के सूत्रों के मुताबिक, भारत के अपने पिछले दौरे पर पाकिस्तान टीम ने इन जगहों पर खुद को सुरक्षित महसूस किया था. वर्ल्ड कप के 5 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है. आईसीसी के मेगा इवेंट में होने वाले 46 मैच देश के 12 शहरों में खेले जा सकते हैं. इनमें अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, राजकोट, बैंगलोर, दिल्ली, इंदौर, गुवाहाटी और हैदराबाद शामिल हैं.
माना जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस मसले पर आईसीसी के शीर्ष अधिकारियों से चर्चा कर रहा है. यह मुद्दा हालांकि अभी एक संवेदनशील विषय है. इस मामले की जानकारी रखने वाले आईसीसी के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा कि काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि बीसीसीआई और भारत सरकार क्या फैसला करती है. हालांकि, पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप में अपने ज्यादातर मैच कोलकाता और चेन्नई में खेलना पसंद करेगा. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के खिलाड़ी 2016 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत के खिलाफ कोलकाता में मैच के दौरान सुरक्षा को लेकर खुश दिखे थे. वहीं, चेन्नई पाकिस्तान के लिए यादगार जगह है.
जल्द तय होगा वर्ल्ड कप का कार्यक्रम
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की क्षमता 1,32,000 दर्शकों की है और भारत-पाकिस्तान के मैचों को यहां आयोजित कराना आईसीसी के लिए फायदे का सौदा होगा. चूंकि, इस स्टेडियम में वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जायेगा, ऐसे में भारत-पाकिस्तान के मैच का आयोजन किसी अन्य स्थल पर होगा.
क्रिकेट के लिए मजदूरी, उधार लेकर खरीदा बैट, IPL में बना चैंपियन, अब KKR को दी धांसू शुरुआत
आईसीसी की कार्यक्रम समिति अगले कुछ महीनों में बीसीसीआई के साथ मिलकर वर्ल्ड कप का कार्यक्रम तैयार करेगी. हाल ही में आईसीसी के महाप्रबंधक वसीम खान ने व्यक्तिगत हैसियत से कहा था कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप के अपने मैच बांग्लादेश में खेल सकता है. हालांकि, पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी और आईसीसी ने इसे बकवास करार दिया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BCCI, India Vs Pakistan, Pcb, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : April 11, 2023, 19:51 IST
[ad_2]
Source link