[ad_1]
हाइलाइट्स
वॉर्नर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं
आईपीएल 2023 में वॉर्नर ने 4 मैचों में तीसरी हाफ सेंचुरी जड़ी
नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने मुंबई इंडियंस (DC v MI) के खिलाफ आईपीएल के 16वें मैच में अर्धशतकीय पारी खेली. वॉर्नर और अक्षर पटेल की हाफ सेंचुरी की बदौलत दिल्ली ने मुंबई के सामने 173 रन का लक्ष्य दिया. वॉर्नर ने बैटिंग के दौरान अचानक अपना स्टांस बदला और लेफ्ट से राइट हैंड बैटर बन गए. ऑस्ट्रेलिया के इस विस्फोटक ओपनर का राइट हैंड से बैटिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर लोग अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
दरसअल, डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 8वें ओवर में स्पिनर ऋतिक शौकीन (Hritik Shokeen) के फ्री हिट बॉल पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में राइट हैंड बैटर बन गए. हालांकि वॉर्नर का यह फॉर्मूला काम नहीं आया और उन्हें इस गेंद पर एक रन से संतोष करना पड़ा. वॉर्नर ने इस मुकाबहे में 43 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा. इससे पहले भी वॉर्नर ने पिछले मुकाबले में 50 रन बनाने के लिए 40 से ज्यादा गेंदें खेली थी.
यह भी पढ़ें:मैं जोश भाई से सीख रहा हूं… उनका ही अनुसरण करता हूं… राजस्थान को फाइनल में पहुंचाना है लक्ष्य
DC v MI Live Score, IPL 2023: मुंबई को पहला झटका, ईशान किशन रन आउट, 173 रन का लक्ष्य
david warner right hand batsman pic.twitter.com/Z85XehwSrS
— LUCKY SINGH (@LokeshS30714400) April 11, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: David warner, Delhi Capitals, IPL 2023, Mumbai indians
FIRST PUBLISHED : April 11, 2023, 22:13 IST
[ad_2]
Source link