Home Breaking News Jharkhand: देवघर एम्स में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम; फिलहाल काबू में हालात

Jharkhand: देवघर एम्स में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम; फिलहाल काबू में हालात

0
Jharkhand: देवघर एम्स में लगी भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम; फिलहाल काबू में हालात

[ad_1]

Jharkhand News fire broke out in Deoghar AIIMS fire brigade team on the spot Situation under control

देवघर स्थित एम्स में लगी भीषण आग
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के देवघर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एम्स परिसर में आग से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों को अस्पताल से निकलकर बाहर आते देखा गया। हालांकि, हालात काबू में बताए जा रहे हैं। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि देवघर एम्स में आग लगने की खबर के बाद एम्स डायरेक्टर से फोन पर बात हुई। उनसे हादसे की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में हैं, उन्हें घटना की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एम्स के निदेशक डॉक्टर सौरभ वार्ष्णेय ने बताया, फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा, भवन के भीतर कुछ नुकसान नहीं हुआ है। अभी भवन का निर्माण कार्य चल ही रहा था। एम्स की व्यवस्था से ही तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि भवन अभी एम्स को नहीं सौंपा गया है। भवन के बाहर सीमेंट का खाली बोरा था, जिस पर वेल्डिंग की चिंगारी गिरने से आग भड़क गई थी। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here