[ad_1]
वहीं अखलाक फिलहाल जेल में है और उसकी पत्नी फरार चल रही है। इन सबके बीच अखलाक और उसके परिवार को दूसरा बड़ा झटका माफिया अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर से लगा है। क्योंकि कुछ माह बाद ही असद और अखलाक की बेटी का निकाह होना था। दोनों का रिश्ता भी तय हो चुका था।
बुधवार को झांसी में प्रयागराज और लखनऊ एसटीएफ की टीम ने असद और शूटर गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया। असद के एनकाउंटर से जितना अतीक का परिवार प्रभावित है उतना ही अखलाक का परिवार भी।
यह भी पढ़ें: Atiq Ahmed: इसी साल मेरठ में होना था असद का निकाह, एनकाउंटर से पहले यहीं पर काटी थी फरारी
जिनके साथ फोटो हुए थे वायरल, उनकी भी कुंडली खंगालेगी एसटीएफ
एसटीएफ के रडार पर असद और गुलाम के अलावा गुड्डू मुस्लिम समेत अन्य शूटर भी थे। जो अभी फरार चल रहे हैं, लेकिन असद और गुलाम के एनकाउंटर के बाद अब उन लोगों की कुंडली भी खंगाली जाएगी जिनके साथ हाल ही में असद की फोटो वायरल हुआ था। जांच टीम को आशंका है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद इन लोगों ने भी असद को शरण दी थी। फिलहाल ऐसे लोगों में खलबली मची हुई है।
[ad_2]
Source link