[ad_1]

Asad Ahmed Encounter
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद का बेटा असद एनकाउंटर में मारा गया। झांसी में एसटीएफ ने उसे ढेर किया। उमेश पाल की हत्या के बाद से वह फरार चल रहा था। झांसी-कानपुर हाईवे से सटकर पारीछा बांध की ओर जाने वाला कच्चा रास्ता गुरुवार की दोपहर अचानक गोलियों तड़तड़ाहट से गूंज उठा।
अचानक गोलियों की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण भयभीत हो गए। हालांकि, इसके कुछ देर बाद एक के बाद एक पुलिस की गाड़ियों की घटनास्थल की ओर आवाजाही शुरू हो गई। इसके बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। तब जाकर साफ हुआ कि पुलिस ने एनकाउंटर किया है और इसमें अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम मारा गया है।
[ad_2]
Source link