[ad_1]

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2023 में रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। आज का पहला मैच पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस और दो बार के चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई की टीम दिल्ली में पिछला मैच जीतकर यहां पहुंची है, जबकि कोलकाता को पिछले मैच मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। केकेआर ने अब तक इस सीजन में चार मैच खेले हैं और दो में जीत मिली है, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, मुंबई ने तीन मैच खेले हैं, जिसमें से एक में जीत और दो में हार मिली है।
[ad_2]
Source link