[ad_1]
RCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम आज यानी सोमवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ जब मैदान पर उतरेगी तो उसकी नजरें बीच के ओवरों में रन गति बढ़ाने पर टिकी होंगी और साथ ही टीम को उम्मीद होगी कि घुटने की हल्की चोट के बावजूद उसके प्रेरणादायी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैच में खेलेंगे. अब तक उतार-चढ़ाव भरे अभियान के बाद दक्षिण भारत की ये दो टीम जब चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी तो दोनों की नजरें लय हासिल करने पर टिकी होंगी.
[ad_2]
Source link