[ad_1]

मुंबई में एनसीपी की इफ्तार पार्टी में शरद पवार और अजित पवार।
– फोटो : PTI
विस्तार
महाराष्ट्र की सियासत का माहौल आजकल गर्म है। कहा जा रहा था कि एनसीपी के विधायक तोड़कर अजित पवार (Ajit Pawar) भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने एक बार फिर अजीत पवार के विद्रोह के प्रयास को कुचल दिया और पार्टी के विधायकों पर लगाम लगाई, जो जाहिर तौर पर अजीत के साथ जाने के लिए तैयार थे।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में दरार की अटकलों के एक दिन के घटनाक्रम के बाद मंगलवार शाम अजित पवार अपने चाचा और एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी सांसद सुप्रिया सुले के साथ मुंबई में एनसीपी की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इफ्तार पार्टी में शरद पवार ने ‘सत्तारूढ़ ताकतों’ की आलोचना की। शरद पवार ने उत्तर प्रदेश और गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर का जिक्र किए बिना कहा कि ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है कि यह करना सही था, लेकिन यह देश के लिए अच्छा नहीं है।
शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार ने विधायक तोड़कर भाजपा में शामिल होने की खबरों का खंडन किया, लेकिन शिंदे गुट और सुप्रिया सुले के बयान से लग रहा है कि वाकई कुछ बड़ा होने वाला है। जानिए इस मामले से जुड़ी 10 बड़ी बातें…
[ad_2]
Source link