[ad_1]

एपल CEO टिम कुक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
– फोटो : Twitter
विस्तार
आईफोन निर्माता एपल के सीईओ टिम कुक ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। टिम कुक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गर्मजोशी से स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। हम भारत भर में बढ़ने और निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बता दें कि एपल सीईओ भारत में एपल के पहले स्टोर की लॉन्चिंग को लेकर भारत आए हैं। उन्होंने 18 अप्रैल को मुंबई में एपल स्टोर का शुभारंभ किया है।
टिम में ट्विटर पर जताई खुशी
एपल सीईओ टिम कुक ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद ट्विटर पर खुशी जाहिर की है। टिम ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी हाथ मिलाकर गर्मजोशी से उनका स्वागत कर रहे हैं।
कुक ने अपने ट्वीट में लिखा,” गर्मजोशी से स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। हम भारत के भविष्य पर सकारात्मक प्रभाव पूर्ण टेक्नोलॉजी के आपके विजन को साझा कर सकते हैं। शिक्षा और डेवलपर्स से लेकर मैन्युफैक्चरिंग और पर्यावरण तक, हम देश भर में बढ़ने और निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
Thank you Prime Minister @narendramodi for the warm welcome. We share your vision of the positive impact technology can make on India’s future — from education and developers to manufacturing and the environment, we’re committed to growing and investing across the country. pic.twitter.com/xRSjc7u5Ip
— Tim Cook (@tim_cook) April 19, 2023
टिम ने पहले दिन मुंबई में खाया वड़ा पाव
एपल के सीईओ टिम कुक एपल स्टोर की लॉन्चिंग के एक दिन पहले ही भारत आ गए थे। अपनी यात्रा के पहले दिन वे मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पहुंचे। साथ ही उन्होंने मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड वड़ा पाव भी खाया।
यह वड़ा पाव उन्होंने बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ खाया। उन्होंने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर किया था। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘वड़ा पाव से बेहतर स्वागत मुंबई में नहीं हो सकता।
भारत में होंगे दो एपल स्टोर
एपल 25 साल बाद भारत में अपना पहला स्टोर खोल रहा है। कल यानी 18 अप्रैल को एपल सीईओ टिम कुक ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भारत के पहले एपल स्टोर का उद्घाटन किया। अब 20 अप्रैल को दिल्ली के साकेत में एक और एपल स्टोर होगा।
[ad_2]
Source link